ड्रेगन फ्रूट
ड्रेगन फ्रूट आम तौर पर ड्रेगन फ्रूट थाइलैंड, वियतनाम, इज़रायल और श्रीलंका में लोकप्रिय है। बाजार में 200 रु से 250 रु तक दाम मिलने की वजह से हाल के दिनों में भारत में भी इसकी खेती का प्रचलन बढ़ा है। कम वर्षा वाले क्षेत्र इसकी खेती के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। ड्रेगन फ्रूट के पौधे का उपयोग सजावटी पौधे के साथ साथ ड्रेगन फ्रूट उपजाने के लिए होता है। ड्रेगन फ्रूट को ताजे फल के तौर पर खा सकते हैं साथ ही इस फल से जैम, आइस क्रीम, जैली, जूस और वाइन भी बना सकते हैं। सौंदर्य प्रसाधन के तौर पर भी इसे फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं ड्रेगन फ्रूट व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। यही वजह है कि इसकी लोकप्रियता ज्यादा है। ड्रेगन फ्रूट से होने वाले स्वास्थ्य लाभ ड्रेगन फ्रूट से मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिली है कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है इस फ्रूट में वसा और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं इसे एंटीआक्सीडेंट का उत्तम स्त्रोत माना जाता है अर्थेराइटिस की बीमारी से बचाता है हृदय रोगियों के लिए उत्तम आहार वजन नियंत्रित क...